टीकमगढ़: मवई टोल प्लाजा पर हुई मारपीट की घटना CCTV कैमरे में हुई क़ैद
टीकमगढ़ से 10 किलोमीटर दूर मवई टोल प्लाजा पर बीती रात्रि मारपीट हो गई। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने युवकों की जमकर पिटाई की। इस घटना में अभी तक विवाद का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। आश्चर्यजनक रूप से दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।