टीकमगढ़: भेलसी गांव के पास तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए पति-पत्नी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
टीकमगढ़ जिले की भेलसी गांव के पास पति-पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों के नाम भूमानीदीन और लाडकुंवर बताए गए हैं। दोनों पति-पत्नी बाइक से भेलसी गांव से करमोरा गांव की ओर जा रहे थे रास्ते में भेलसी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।