टीकमगढ़: पारस विहार कॉलोनी में जर्जर सड़कों से मिलेगी निजात, विधायक और नगर पालिका अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन
शहर की पारस विहार कॉलोनी में अब लोगों को जर्जर सड़कों से निजात मिलेगी। क्षेत्रीय विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला एवं नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार उर्फ पप्पू मलिक द्वारा आज सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया। इस निर्माण के लिए विधायक और नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा ₹500000 की राशि स्वीकृत की गई।