बीना: महाशिवरात्रि पर्व पर स्टेशन रोड स्थित जटाशंकर मंदिर सहित सभी मंदिरों में भक्तों की भीड़, आज निकलेगी भोलेनाथ की महाबारात
Bina, Sagar | Mar 8, 2024 आज महाशिवरात्रि का पर्व है जिसके चलते भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात नगर में आज धूमधाम से निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की तादाद में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। वही आज महाशिवरात्रि पर्व पर सभी शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही और बड़ी संख्या में भक्त स्टेशन रोड स्थित जटाशंकर मंदिर सहित सभी मंदिरों में महाकाल के दर्शन करने भक्त पहुंचे।