बीना: नाराज किसानों ने तहसील के गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन, तेज आवाज में नहीं बोलने की एसडीएम ने किसान नेता को दी हिदायत
Bina, Sagar | Mar 7, 2024 कुछ दिनों पहले तेज आंधी तूफान की वजह से खेतों में कटी रखी फसलें उड़ गई थी,जिससे किसानों को काफी नुकसान हो गया था और सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग को लेकर पूर्व में किसानों ने तहसील में ज्ञापन भी सौंपा था।लेकिन सर्वे नहीं होने से नाराज आज किसान नेता इंदर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने तहसील के गेट पर बैठकर धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।