बीना: नरसिंह मंदिर के पास युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने दो आरोपियों पर किया मामला दर्ज
Bina, Sagar | Mar 7, 2024 फरियादी आकाश राजपूत निवासी भोपाल जो शादी में नरसिंह मंदिर के पास स्थित गार्डन में आया था,जहां पर फोटो खिंचवाने को लेकर विवाद हो गया और विवाद के चलते नवीन एवं दीपक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दे डाली। युवक लहू लोहान हालत में बीना थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।