बीना: आगासौद रोड स्थित रेलवे फाटक मरम्मत कर के चलते 10 मार्च तक के लिए बंद, शहर की मुख्य सड़क से गुजर रहे हैवी वाहन
Bina, Sagar | Mar 7, 2024 आगासोद रोड पर बीना आगासोद रेलवे लाइन पर स्थित रेलवे फाटक पर ट्रैक मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते रेलवे फाटक 6 मार्च से 10 मार्च तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया, जिससे आगासौद कंजिया और बीपीसीएल आने जाने वाले वाहन शहर की मुख्य सड़क से होकर गुजर रहे हैं। वही रेलवे फाटक बंद होने की वजह से आसपास के गांव के बड़ी संख्या में लोग परेशान है।