बीना: ग्राम कनखर में जमीनी विवाद के चलते मजदूर को मारी गोली, सागर जिला अस्पताल के लिए रेफर
Bina, Sagar | Mar 6, 2024 पप्पू लोधी निवासी ग्राम कनखर के यहां मजदूरी करने वाला 30 वर्षीय मजदूर दीपक पिता लाखन विवादित खेत से निकल रहा था तभी आरोपियों ने पीछे से पैर में गोली मार दी, जिसे लहू लोहान हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया,सूचना मिलते ही बीना थाने से पुलिस जवान पहुंच गए और घायल के बयान दर्ज किया, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को गंभीर हालत में सागर रेफर कर दिया।