बंजरिया: अजगरी के एक युवक ने थानाध्यक्ष के नाम पर ₹2 लाख मांगने का आरोप लगाते हुए एसपी से की शिकायत
अजगरी के एक युवक ने थानाध्यक्ष के नाम पर दो लाख रुपए मांगने का आरोप लगा एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। युवक ने बताया कि उसकी बारात निकल रही थी,तभी उसके पड़ोसी बारातियों के साथ मारपीट करने लगे। मामले को लेकर स्थानीय थाना में शिकायत की थी। जिसके बाद एक व्यक्ति पैरवी के नाम पर पैसे की मांग की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसे किसी व्यक्ति को नही जानते।