शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने भाजपा के प्रचण्ड बहुमत से जीत होने पर सबसे पहले चामुण्डा माता के मंदिर पहुंचे। माताजी के दर्शन करने के बाद वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुऐ कहा कि यह जीत नगरपालिका में पिछले ढाई साल में करवाये गये विकास कार्यो का नतीजा है। जनता ने विकास को जीताया है। बालेसर नगरपालिका में पीएम आवास योजना,ढाणी ढाणी तक सड़के,बालेसर में शानदार पार्क,साफ,सफाई और कचरा संग्रहण के लिए गाड़ियो की व्यवस्था, सहित सैकड़ो की तादाद में हुऐ विकास कार्यो का नतीजा है। विकास की गंगा ऐसे ही बहेगी । जनता का तहेदिल से आभार ।
Shergarh, Jodhpur | Sep 14, 2026