घोड़ाडोंगरी: सारणी में WCL के नुक्कड़ नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम में गूंजे देशभक्ति के तराने, बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के सारणी में वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) कंपनी की ओर से नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।