थरथरी: संतन बिगहा गांव के खंधा में जमीनी विवाद में एक पक्ष ने की फायरिंग, खेत में बुआई कर रहे मजदूर खेत छोड़कर भागे
संतन बिगहा गांव के खंधा में जमीनी विवाद में अनिल कुमार अपने गुर्गे के साथ पहुंचकर खेत मे फायरिंग करने लगा । फायरिंग देख खेत मे धान बुआई कर रहें मजदूर खेत छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में मिथलेश कुमार ने अनिल कुमार सहित पांच लोग पर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया है। आवेदन में लिखा है कि मेरा मजदूर खेत मे बुआई कर रहा था। तभी अनिल ने खेत पर फायरिंग करने लगा।