थरथरी: थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर सोए अवस्था में महिला के साथ एक युवक ने किया अश्लील हरकत
थरथरी थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर सोए अवस्था मे महिला के साथ एक युवक ने अश्लील हरकत किया। पीड़ित महिला ने बतायी की रात को करीब नौ बजे अपने रूम में अपने बच्चे के साथ पलंग पर सोयी हुई थी। एका एक मुझे आभास हुआ कि मेरा पैर कोई पकड़ा हुआ है। आँख खुली तो देखा कि मेरे पड़ोस के लड़का विकास पलंग पर पैर के तरफ बैठकर गलत नीयत से मेरा पैर पकड़े हुए था।