थरथरी: चंडी थाना परिसर में भूमि विवाद के निपटारे के लिए शनिवार को लगाया गया जनता दरबार में कुल आये सात आवेदन
चंडी थाना परिसर में भूमि विवाद निपटारा के लिए लगाया गया जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर लगाया गया जनता दरबार में कुल सात जमीन विवाद के मामले आए, जिसमें आन द स्पाट एक भी मामले का निष्पादन नहीं किया गया। सभी मामलों में सुनवाई की अगली तिथि शनिवार को दी गई।