थरथरी: गिलानीचक गांव से नशे से धुत हंगामा करते एक शराबी को चंडी पुलिस ने किया गिरफ्तार
चंडी थाना क्षेत्र के गिलानीचक गांव से नशे से धुत हंगामा करते शराबी संजय मांझी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि दूरभाष पर मिली सूचना पर सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस ने हंगामा करते हरनौत थाना के बलवा निवासी संजय मांझी को पकड़कर रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की।