कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रवक्ता ने हेमंत सरकार पर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर निशाना साधा
Kanke, Ranchi | Oct 29, 2024 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे कहा कि हेमंत सरकार में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पिछले 5 वर्षों में झारखंड के इतिहास की सबसे भ्रष्ट सरकार देने का काम किया। तुष्टिकरण और सांप्रदायिकता की राजनीति चरम पर पहुंच गई।