वारासिवनी: छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा में अगन कुमार डहाके ने राज्य में चौथा स्थान हासिल किया चयन के बाद वारासिवनी पहुंचे, हुआ स्वागत
वारासिवनी के अगन कुमार डहाके ने छत्तीसगढ़ न्यायिक सेवा परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान हासिल कर व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। चयन के बाद वारासिवनी पहुंचे अगन कुमार का परिजनों एवं शुभचिंतकों ने स्वागत किया। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता और मामा वरिष्ठ अधिवक्ता पंकज पिपरेवार को दिया। 29 अगस्त को पदभार ग्रहण किया