चास: तेलीडीह भांगाबाजार रोड पर जलजमाव से बढ़ी परेशानी, राहगीरों का चलना हुआ मुश्किल
Chas, Bokaro | May 7, 2026 बोकारो जिले के चास प्रखंड के तेलीडीह भांगाबाजार मुख्य सड़क पर जलजमाव की समस्या गंभीर होती जा रही है।गुरुवार समय लगभग एक बजे स्थानीय लोगो ने बताया कि यह सड़क आधा दर्जन पंचायतों और कई वार्डों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन सड़क पर भरे पानी और गड्ढों के कारण लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।