बौंसी: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया
Bausi, Banka | Mar 9, 2026 पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शक्तिनगर में सोमवार करीब 12 बजे छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आए चिकित्सकों की टीम ने विद्यालय के लगभग सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक और कर्मचारियों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। प्रसिद्ध फिजिशियन एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मिथुन कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।