नजीबाबाद: नजीबाबाद में 6 साल के बच्चे को गुलदार ने बनाया निवाला, सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों ने SDM से की मुलाकात
21 अगस्त को सुबह 11 बजे ग्राम खुशहालपुर मडका के ग्रामीण बड़ी संख्या में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार से मुलाकात की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क किनारे बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिनमें गुलदार छिपा रहता है। उन्होंने झाड़ियों की सफाई, गांव में उचित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की गई।