महरौनी: महरौनी क्षेत्र से 6 छात्रों के अग्नि वीर एवं एक छात्र के क्लर्क पद पर चयनित होने पर स्थानीय समाज सेवियों ने किया सम्मान
महरौनी क्षेत्र से लगभग आधा दर्जन छात्रों की अग्नि वीर की पद पर चयनित होने एवं एक छात्र की क्लर्क के पद पर चयनित होने पर स्थानीय समाजसेवियों ने सभी बच्चों को फूलमाला पहनकर उनका भव्य स्वागत किया। वहीं संबोधन के दौरान लोगों द्वारा कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अन्य छात्रों से लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकाग्रता के साथ शिक्षा ग्रहण एवं अध्ययन करने की बात कही।