विभूतिपुर: बोरिया में देवर ने भाभी को चाकू मारकर किया घायल, अस्पताल में भर्ती
बोरिया डीह वार्ड 13 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मोहन राय नामक व्यक्ति ने अपनी भाभी इंदू देवी (मृत्युंजय राय की पत्नी) पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इंदू देवी को तत्काल विभूतिपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में इंदू देवी के पुत्र रितेश कुमार ने जानकारी दी।