विभूतिपुर: आलमपुर वार्ड 12 में कलयुगी बेटे ने पिता को बेरहमी से पीटा, हुए गंभीर रूप से घायल
विभूतिपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आलमपुर कोदरिया वार्ड 12 में बुधवार को एक कलयुगी बेटे ने पारिवारिक विवाद में अपने ही पिता को बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस वारदात से पूरा गांव सकते में है। 62 वर्षीय रुदल पासवान को उनके छोटे बेटे अनमोल पासवान ने विभूतिपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।