विभूतिपुर: विभूतिपुर में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत, खोकसाहा गांव में पसरा मातम
खोकसाहा वार्ड 7 में उस समय शोक की लहर दौड़ गई, जब सेवानिवृत्त स्वास्थ्य कर्मी रोहित महतो के 36 वर्षीय छोटे पुत्र जयचंद का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचा। जयचंद की मौत खगड़िया के एक निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान हुई, जहां उन्हें सड़क दुर्घटना में लगी चोटों के बाद भर्ती कराया गया था। गुरुवार की शाम करीब 6 बजे एम्बुलेंस से शव गांव पहुंची।