विभूतिपुर: विभूतिपुर में नाग पंचमी की धूम, आस्था और हैरतअंगेज करतब दिखे
विभूतिपुर और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को नाग पंचमी का पर्व बड़े ही उत्साह और पारंपरिक ढंग से मनाया गया। सुबह से ही मंदिरों और 'गहबरों' में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां उन्होंने विषहरी देवी माँ भगवती और नाग देवता की विधिवत पूजा-अर्चना की। सिंघिया घाट, नरहन, पुरुषोत्तमपुर समेत एक दर्जन से अधिक पंचायतों में इसे पवित्र पर्व के रूप में मनाते हैं।