विभूतिपुर: विभूतिपुर के सलखंन्नी गांव में राजकुमार सहनी को सांप ने काटा, सीएचसी में भर्ती
सिंधिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड 12 स्थित अपने ससुराल आए राजकुमार साहनी को सांप ने काट लिया। गनीमत रही कि समय रहते उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की तत्परता से उनकी जान बच गई। बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र निवासी जय राम सहनी के पुत्र राजकुमार साहनी अपनी ससुराल विभूतिपुर के सलखंन्नी गांव आए थे।