साइबर सेल खलीलाबाद ने साइबर ठगी के शिकार भिटवा टोला रोशन नगर निवासी आरिफ खान को राहत दिलाई है। लाभ का प्रलोभन देकर उनसे 10 हजार रुपये की ठगी की गई थी। शिकायत के बाद साइबर हेल्प डेस्क ने एनसीआरपी पोर्टल पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की। पुलिस की प्रभावी पैरवी से 6729.30 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए।