बटियागढ़: भगवती मानव कल्याण संगठन के सदस्यों ने बटियागढ़ थाना क्षेत्र में फिर पकड़ी तस्करी
भगवती मानव कल्याण संगठन सदस्यों द्वारा बटियागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार धरपकड़ जारी है, इसी क्रम में संगठन सदस्यों ने आज देर शाम बटियागढ थाना क्षेत्र में एक डीलक्स बाइक से 2 युवको को अवैध शराब ले जाते पकड़ा और पुलिस को मौके पर बुलाया जिनके कब्जे से 2 पेटी सफेद और 1 पेटी लाल मशाला शराब बरामद कर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है