बटियागढ़: हारट नर्सरी में चपरासी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या की कोशिश की, अस्पताल में भर्ती
बटियागढ ब्लॉक के हारट गांव की नर्सरी में पदस्थ चौकीदार द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार नन्ने भाई अहिरवार उम्र 55 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते नर्सरी में कीटनाशक पीकर जान देने की कोशिश की,घटना के बाद सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जंहा प्राथमिक उपचार किया गया,बुधवार रात हटा थाना पुलिस भी अस्पताल पँहुची