बटियागढ़: ग्राम सिंगपुर में मेगा शिविर का हुआ आयोजन, SDM व तहसीलदार रहे मौजूद
बटियागढ ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिंगपुर में आज धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत मेगा शिविर का आयोजन किया गया,आज बुधवार दोपहर करीब 1 बजे शिविर में sdm निकेत चौरसिया, बटियागढ़ तहसीलदार योगेन्द्र सहित अधिकारी कर्मचारियों के अलावा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे की उपस्थिति में शिविर में आए ग्रामीणों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी