बटियागढ़: फतेहपुर में गिट्टी से भरे हाइवा की टक्कर से 3 मवेशियों की हुई मौत, ग्रामीणों ने हाइवा पकड़ा
फतेहपुर-रजपुरा मार्ग पर गिट्टी से भरे एक तेज रफ्तार हाइवा ने मवेशियों को टक्कर मार दी ,हादसे में एक भैंस और दो गायों की दुःखद मौत हो गई,आज मंगलवार सुबह करीब 8 बजे घटना के बाद ग्रामीणों ने बस स्टैंड के पास हाइवा को रोककर फतेहपुर चौकी पुलिस को सूचना दी,चौकी प्रभारी आर एस राजपूत मौके पर पँहुचे हाइवा को अभिरक्षा में लेकर मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।