पिपरई: ग्राम फुलेदी निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की दी धमकी
मिली जानकारी अनुसार पिपरई थाने में ग्राम फुलेदी निवासी 47 वर्षीय कमर लाल पुत्र घासीराम अहिरवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे ग्राम में उसके घर के सामने,ग्राम के ही चैन सिंह,अभिषेक अहिरवार ने अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की एवं जान से मारने की धमकी दी। पिपरई थाने में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।