कोडरमा: उपायुक्त ऋतुराज ने DEC, एल्बेंडाजोल दवा सेवन कर अभियान का किया आगाज़, 25 फरवरी तक चलेगा जन-स्वास्थ्य अभियान
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत समाहरणालय परिसर में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (एम.डी.ए–आई.डी.ए 2026) का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त श्री ऋतुराज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कुजूर, सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार, जिला मलेरिया पदाधिकारी डॉ. मनोज सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की।