कोडरमा: मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 फरवरी को कोडरमा में राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी: संजय पासवान
कोडरमा - केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और स्वतंत्र फेडरेशनों के संयुक्त मंच के द्वारा 12 फरवरी को आयोजित राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की व्यापक तैयारी चल रही है. मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल ऐतिहासिक होगी. उक्त बातें मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कही.