कोडरमा: लख्खी बागी वसुंधरा पेट्रोल पंप के पास हाइवा ने बीड़ी पत्ता लदे ट्रक को मारी टक्कर
कोडरमा थाना क्षेत्र के लख्खी बागी वसुंधरा पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की देर रात बीड़ी पत्ता लोड एक ट्रक को एक तेज रफ्तार हाइवा वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे बीड़ी का पत्ता लोड ट्रक का तिरपाल फट गया है। बीड़ी का पत्ता सड़क पर बिखर गया। ट्रक के चालक ने बताया कि वह मध्यप्रदेश से बीड़ी पत्ता लेकर देवघर जा रहा था।