कोडरमा: कोडरमा में मतदान पदाधिकारियों को त्रुटि रहित निर्वाचन कराने के लिए मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, कोडरमा श्री ऋतुराज के निर्देशानुसार एवं वरीय प्रशिक्षण प्रभारी-सह-उप विकास आयुक्त श्री रवि जैन के मार्गदर्शन में मतदान पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रथम पाली में द्वितीय मतदान पदाधिकारियों तथा दूसरी पाली में तृतीय मतदान पदाधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।