चास: यदुवंश नगर गली नंबर-1 में मालवाहक की चपेट में आई महिला सब्जी विक्रेता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Chas, Bokaro | Jun 22, 2026 बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र के यदुवंश नगर गली नंबर-1 में एक दर्दनाक हादसा हो गया।सोमवार 11 बजे परिजनों के अनुसार, मालवाहक वाहन को बैक करते समय 55 वर्षीय मुक्ता देवी उसकी चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल मुक्ता देवी को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।