बांसवाड़ा: एमजी अस्पताल में जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के लिए दिए कड़े निर्देश
बांसवाड़ा। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने और आम जनता को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर इंद्रजीत यादव ने रविवार दोपहर 2:30 बजे महात्मा गांधी अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की आधारभूत संरचना, साफ-सफाई और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता का बारीकी से जायजा लिया।