बांसवाड़ा: कोतवाली थाना पुलिस ने बैटरी चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली थानाधिकारी बुधाराम ने बताया कि पिछले कुछ समय से शहर में बैटरी चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इस संबंध में थाने में कई रिपोर्टें दर्ज हुई थीं।पुलिस ने निखिल, हंसराज, दिनेश और गुलशन को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में बैटरी चोरी और बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।