बांसवाड़ा: आंबापुरा थाना क्षेत्र के जोगड़ी माल गांव में शादी समारोह से लौट रही डीजे गाड़ी पलटी, ऑपरेटर गंभीर घायल
जोगड़ी माल गांव में एक शादी समारोह से लौटते समय हुए दर्दनाक हादसे में एक डीजे ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल हो गया। जोगड़ी माल गांव में कार्यक्रम संपन्न करने के बाद डीजे की गाड़ी वापस लौट रही गाड़ी के नीचे दबने से ऑपरेटर राजु पुत्र लाला, निवासी झरनीया को गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद राजु को गाड़ी के नीचे से निकाला।