बांसवाड़ा: हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में चायनीज मांझे से हादसा, हेलमेट पहनने के बावजूद दो लोग गंभीर घायल, एमजी अस्पताल में उपचार जारी
हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में चायनीज मांझे से हादसा, हेलमेट पहनने के बावजूद दो लोग गंभीर घायल, घटना में मजदूर लक्ष्मण पुत्र रकमा, निवासी कुंवानीया और कारिगर दिनेश पुत्र संतु, निवासी खेर डाबरा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अपने गांव से शहर में काम के लिए आ रहे थे। इसी दौरान सड़क पर हवा में लटक रहे चायनीज मांझे में फंस गए।