टूंडला: बनकट पुल के पास डंपर की टक्कर से युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज, चार डंपर किए गए सीज
थाना टूंडला क्षेत्र के बनकट पुल के पास डंपर की टक्कर से हुई युवक की मौत के मामले में टूंडला पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं खनन विभाग की टीम के द्वारा चार डंपरों को सीज किया गया है।