बड़वाह: बड़वाह की जगतपुरा फैक्ट्री के समीप दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक की मौत, दो युवक गंभीर घायल, इंदौर रेफर
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर से करीब 5 किलोमीटर दूर काटकूट रोड पर जगतपुरा फैक्ट्री के समीप सोमवार शाम करीब 6 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर किया है।