कप्तानगंज: कुशीनगर में ट्रक का चक्का फटने से अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराया, कोई हताहत नहीं
रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर हुई घटना में नौतनवा से पडरौना जा रहे आइशर ट्रक का चक्का फटने से नियंत्रण खो गया। चालक ने ट्रक को भीड़ से दूर करने की कोशिश की, तभी ट्रक बिजली के पोल से टकराया। हादसे में किसी के घायल या मरने की खबर नहीं है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।