जमुई: आढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 23, 2026 चंद्रदीप थाना क्षेत्र के आढ़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर गुरुवार की सुबह 10:00 बजे शव को सदर अस्पताल लाया गया, जहां मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया।