सिधवलिया: डेहा सुपौली गांव के समीप अज्ञात महिला का मिला शव, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के डेहा सुपौली गाँव के समीप एक अज्ञात महिला का शव मिला है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई है और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है। मृतक अज्ञात महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक अज्ञात महिला की पहचान करने में जुटी हुई है