लोहरदगा: लोहरदगा समाहरणालय में कृषि और पशुपालन योजनाओं पर हुई उच्च स्तरीय बैठक, उपायुक्त की अध्यक्षता में
लोहरदगा उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण की अध्यक्षता में गुरुवार शाम करीब 4:00 बजे समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि, सहकारिता, पशुपालन, गव्य विकास एवं संबंधित विभागों की एक समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कृषि एवं पशुपालन से जुड़ी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और आगामी कार्ययोजनाओं पर दिशा-निर्देश देना था।