सिराथू: कोखराज गंगा ब्रिज के नीचे 24 घंटे बाद मिली 8 वर्षीय बच्चे की लाश, दोस्तों के साथ गया था गंगा नहाने
कोखराज थाना इलाके के गंगा ब्रिज के नीचे रविवार को 8 वर्षीय बच्चे की लाश पाई गई है, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार को महमदपुर कछार का रहने वाला खैरा का 8 वर्षीय बेटा अनिल अपने दोस्तों के साथ गंगा में नहाने गया था जो डूब गया था।पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने सर्च अभियान चलाया लेकिन पता नहीं चला। रविवार को लाश मिली तो परिवार में कोहराम मच गया।