सिराथू: संपूर्ण समाधान दिवस पर सिराथू तहसील पहुंचे डीएम और एसपी ने सुनी लोगों की शिकायतें, 93 मामलों में से 7 का किया निस्तारण
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मौके पर सिराथू तहसील पहुंचे जिला अधिकारी मधुसूदन और एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने इलाके भर से आए हुए लोगों की शिकायतों को सुना है।इस मौके पर कुल 93 शिकायतकर्ता अधिकारियों के समक्ष पहुंचे थे, सात शिकायतकर्ताओं के मामलों को निस्तारित कर दिया गया है।डीएम ने आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों को निस्तारित करने के संबंध को निर्देश दिए।