सिराथू: कमासिन चौराहा से पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के कमासिन चौराहा से पुलिस ने रविवार दोपहर एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त मेवा लाल हत्या का प्रयास मामले से संबंधित अभियुक्त था जो चक्र जमीन महजुबा का रहने वाला है। मेवालाल पर बीएन एस की धाराएं दर्जी थी। थाने लाकर पुलिस ने लिखा पढ़ी करते हुए अभियुक्त का चालान न्यायालय भेज दिया है।